गोवा के कला, संस्कृति, जनजातीय कल्याण तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद गौडे़, राज्यसभा महासचिव देश दीपक वर्मा, अतिरिक्त सचिव के श्रीनिवास, पूर्व मुख्य सचिव एवं मुख्य न्यायविद आलोक रंजन भी मौजूद थे।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी श्रेष्ठ कार्यों के लिए यूनुस की प्रशंसा की है। उपायुक्त यूनुस को पिछले वर्ष जनवरी में भी रोहतांग परमिट सिस्टम तथा गो कुल्लू डॉट कॉम वेबसाइट के लिए भी इसी अवार्ड नवाजा गया है।
उन्होंने जिले के 40 हजार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए 2018 को एहसास कार्यक्रम को लांच किया है। इसका शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर ने किया था। इस पहल के तहत जिले के दुर्गम क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम विशेष तौर पर लांच किया गया है। इस पहल के तहत डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और लैब तकनीशियन की टीम विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगा रही है।