फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में आएगी सब्सिडी, अब इतने में मिलेगा सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित डीबीटीएल योजना आज से लागू हो गई है। योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को शनिवार से रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई लेने के लिए बाजार भाव चुकाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं के बैंक खातों में केंद्र सरकार सब्सिडी की राशि चुकाएगी।
विज्ञापन


योजना से नहीं जुड़ने वालों को तीन माह की मोहलत दी है। 15 नवंबर से गैस बुकिंग करवाने वालों को राजधानी शिमला में 968 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। 918 रुपये गैस सिलेंडर का रेट है जबकि 50 रुपये कुली का किराया भाड़ा शामिल रहेगा।

आधार कार्ड न बनवाने वाले उपभोक्ता बैंक अकाउंट नंबर दे सकते हैं। आधार कार्ड नंबर देने के लिए सरकार ने तीन माह तक की मोहलत दी है।
Trending Videos

हर महीने हो सकता है रेट में बदलाव

जिला शिमला के 2.10 लाख रसोई गैस उपभोक्ताओं को 15 नवंबर से गैस सिलेंडर खरीदने के लिए 968 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। संशोधित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर आफ एलपीजी योजना के लागू होने से केंद्र सरकार उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि लौटाएगी।

हर माह पहली तारीख को तय होगा रेट
हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडरों के दाम तय होंगे। गैस सिलेंडरों के एलपीजी दाम को विश्व बाजार से लिंक करने के चलते ऐसा हुआ है। इससे जब भी विश्व बाजार में नेचुरल गैस के दाम ऊपर नीचे होंगे गैस सिलेंडरों की कीमत भी बदल जाएगी।

12 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

अप्रैल 2014 से मार्च 2015 तक 12 रसोई गैस सिलेंडरों पर ही केंद्र सरकार सब्सिडी बैंक खातों में लौटाएगी। 13वां गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को पूरी राशि चुकानी होगी।

लिंक हैं जिले के 65 प्रतिशत उपभोक्ता
शिमला में 65 प्रतिशत एलपीजी उपभोक्ताओं की लिंकेज संबंधित वितरण गैस एजेंसी के पास हो चुकी है। 55 फीसदी उपभोक्ताओं की लिंकेज बैंक में हुई है। वर्तमान में जिला शिमला में 2 लाख 10 हजार एलपीजी उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन

डीसी दफ्तर के परिसर में बनेगा आधार

डीसी दफ्तर के परिसर में एडीएम लॉ एंड आर्डर के आफिस के पास आधारकार्ड काउंटर खोला है। सुबह दस से शाम पांच बजे तक यहां आधार कार्ड बनेंगे। आधार कार्ड काउंटर पर ही फार्म निशुल्क मिलेंगे।

समस्या है तो यहां करें शिकायत
हिमाचल गैस एजेंसी-------------2658851
विनीत गैस एजेंसी---------------2813353
दुर्गा गैस एजेंसी------------------2841378
शिव गैस एजेंसी-----------------2624633
बैस्ट गैस एजेंसी-----------------2652574
आरती गैस एजेंसी---------------2830615
उत्तम गैस एजेंसी----------------2673600
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें