बुधवार को भी हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। ऐसे में और तापमान बढ़ने की संभावना है। सोमवार रात को हमीरपुर में सबसे अधिक 13.0 डिग्री और केलांग में सबसे कम -2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।
ऊना में 12.0, नाहन में 10.8, पालमपुर में 10.0, सोलन में 8.6, कांगड़ा में 12.9, मंडी में 11.8, बिलासपुर में 11.3, चंबा में 11.2, डलहौजी में 10.0, कल्पा में 3.0 और मनाली में 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 30.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नाहन-सोलन में 24.5, कांगड़ा में 26.0, हमीरपुर में 27.5, चंबा में 25.3, सुंदरनगर में 27.7, भुंतर में 28.2, कल्पा में 17.2, धर्मशाला में 20.8 और डलहौजी में 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश में पहली मार्च से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में पहली से पांच मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में एक और दो मार्च को बारिश होने के आसार हैं। इससे राज्य में फिर से शीत लहर चलने की संभावना है। तीन से पांच मार्च तक यहां मौसम साफ रहेगा।