फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद खिली धूप से तपने लगे पहाड़, तापमान में हुआ इतना इजाफा

Wed, 28 Feb 2018 11:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश के बाद खिली धूप से सूबे में पारा एकाएक चढ़ गया है। चटक धूप के चलते पहाड़ों की रानी शिमला में दिन के साथ अब रातें भी गर्म हो गई हैं। सोमवार को शिमला में पारा 21.6 डिग्री तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


मंगलवार रात को भी यहां न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीजन का यह अभी तक का सर्वाधिक तापमान है। मौसम विज्ञान केंद्र विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

कहां कितना बढ़ा पारा

बुधवार को भी हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। ऐसे में और तापमान बढ़ने की संभावना है। सोमवार रात को हमीरपुर में सबसे अधिक 13.0 डिग्री और केलांग में सबसे कम -2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 

ऊना में 12.0, नाहन में 10.8, पालमपुर में 10.0, सोलन में 8.6, कांगड़ा में 12.9, मंडी में 11.8, बिलासपुर में 11.3, चंबा में 11.2, डलहौजी में 10.0, कल्पा में 3.0 और मनाली में 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 30.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नाहन-सोलन में 24.5, कांगड़ा में 26.0, हमीरपुर में 27.5, चंबा में 25.3, सुंदरनगर में 27.7, भुंतर में 28.2, कल्पा में 17.2, धर्मशाला में 20.8 और डलहौजी में 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन

इस दिन से फिर बर्फबारी

प्रदेश में पहली मार्च से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में पहली से पांच मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में एक और दो मार्च को बारिश होने के आसार हैं। इससे राज्य में फिर से शीत लहर चलने की संभावना है।  तीन से पांच मार्च तक यहां मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें