फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड बने किंग ऑफ शिवालिक, जीती एमटीबी हिमालय रैली

Mon, 17 Apr 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एमटीबी हिमालय साइकिल रेस के दूसरे दिन शिमला के डेविड ने रविवार को स्टेज टू में भी अपनी बढ़त बनाए रखी। डेविड ने दूसरे दिन रेस को कुल 6 घंटे 39 मिनट में पूरा कर लिया। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश राणा को 6 घंटे 42 मिनट और इसैक राय को 6.45 घंटे लग गए।
विज्ञापन


दूसरे दिन की रेस को ग्राम पंचायत कोटी के अध्यक्ष हीरानंद शांडिल्य ने रवाना किया। स्टेज टू की रेस में साइकिलिस्ट चायल और कुफरी होते हुए कुल 57 किलोमीटर का सफर किया। शिमला ने सिटी चैंपियनशिप अवार्ड पर अपना कब्जा जमाया।

वहीं रेस के दौरान स्टूडेंट कैटेगरी में अक्षित गौड़, ओपन महिला में सारा एप्पेल्ट, ओपन पुरुष में डेविड, ओपन मास्टर्स में स्टीव व्हिटकांब और डबल टीम में अतुल चौहान व कुनाल ने जीत हालिस की। इस साइकिल रेस में देश के 20 शहरों सहित छह देशों के 130 साइकिलिस्ट भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल रेस का आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) ने किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें