फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबत्ती उतारें या धोती पहनें, मुझे फर्क नहीं पड़ता: वीरभद्र

Mon, 17 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कोई नेता लालबत्ती उतारे या धोती पहने, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। राजनीति में कोई भी धोती या फिर टोपी पहन सकता है। ये सभी बातें बेअसर हैं। मुख्यमंत्री ने सलूणी उपमंडल के ठाकरी मट्टी में जनसभा से पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के लालबत्ती उतारने पर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। 
विज्ञापन


जनसभा में सीएम ने कहा कि भाजपा मुकदमों से कितना भी तंग कर ले, वह किसी भी कीमत पर अपना सिर नहीं झुकाएंगे। कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल विधानसभा चुनाव में उन्हें अलग-थलग करना चाहते हैं ताकि फायदा उठा सकें। लेकिन वह किसी कीमत पर टूटेंगे नहीं और आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

भावुक होकर सीएम ने कहा कि उन पर जो बीत रही है, उसे प्रदेश के लोग भलीभांति जानते हैं। धूमल, अनुराग ठाकुर और अरुण जेटली उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। ऐसे मुकदमों की फाइलें खोली जा रही हैं, जिनका जवाब वह पहले ही दे चुके हैं। आयकर विभाग और ईडी को उनके पीछे लगा दिया गया है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वह खानाबदोश परिवार से नहीं हैं। उनके पास कृषि योग्य पैतृक संपत्ति है। हजारों बीघा जमीन से एग्रीकल्चर इनकम है। वह तमाम जांच एजेंसियों से पाक साफ होकर निकलेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में इन सभी मुद्दों का जवाब हिमाचल के लोग धूमल और भाजपा को देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें