फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games 2022: हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में पहली बार जीता गोल्ड

Sat, 01 Oct 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

 36वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में हिमाचल की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। बेटियों ने गोल्ड मेडल जीत कर हिमाचल का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन
हिमाचल की महिला कबड्डी टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गुजरात के अहमदाबाद में चल रही 36वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर इतिहास रच दिया है। बेटियों ने पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। टीम की रेडर निधि शर्मा, पुष्पा, साक्षी शर्मा और ज्योति ने जबरदस्त खेल से दर्शकों को प्रभावित किया। शनिवार शाम को हिमाचल का महाराष्ट्र के साथ मुकाबला हुआ। इसमें हिमाचल की टीम ने शुरू से दबदबा बना लिया था। टीम निर्धारित समय तक विपक्षी टीम पर हावी रही और मुकाबले को 27-22 से जीत लिया। इससे पहले सेमीफाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। टीम के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार ब्रांटा और सचिव कृष्ण लाल ने इस बार संतुलित टीम चुनी, जिसका सार्थक परिणाम सामने आया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HPPS Officers Transfer: हिमाचल में 38 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 18 को नियुक्ति

कुश्ती में राधा को रजत
वहीं, प्रदेश की झोली में शनिवार को ही एक रजत पदक भी आया है। 68 किलो ग्राम भारवर्ग में महिला पहलवान राधा ने यह पदक जीता है। फाइनल में उनका मुकाबला हरियाणा की राधिका से हुआ। इसमें राधा हार गईं। इससे पहले राधा की बड़ी बहन रानी ने भी रजत पदक हासिल किया है। कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 हैंडबाल प्रतियोगिता में बिलासपुर को स्वर्ण
वहीं, सरकाघाट में हुई अंडर-14 स्कूली हैंडबाल प्रतियोगिता में बिलासपुर की हैंडबाल ने स्वर्ण पदक जीता है। जिला हैंडबाल अंडर-14 महिला टीम की कोच स्नेहलता ने बताया कि खिलाड़ियों ने सभी टीमों को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। ये सभी खिलाड़ी बिलासपुर के घुमारवीं के मोरसिंघी में चल रही हैंडबाल नर्सरी में प्रशिक्षण ले रही हैं। इस नर्सरी की 34 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। इनमें तीन एशियन गेम्स, छह हाल ही हुई कनिष्ठ एशियन चैंपियनशिप में, जिसमें भारत ने स्वर्ण जीता था। इसके अलावा 100 से अधिक खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें