एचपीयू ने यूजी का परीक्षा शेड्यूल किया जारी
उधर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के बैच 2013-15 के स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बी कॉम कोर्स के विद्यार्थियों को दिए परीक्षा के विशेष मौके के लिए होने वाली पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बैच 2013-15 की ये परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट विश्वविद्यालय ने जारी कर दी है। बीते जनवरी माह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन परीक्षाओं की टैंटेटिव डेटशीट जारी कर आपत्तियां आमंत्रित की थीं। अब बुधवार को फाइनल डेटशीट जारी की।