फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सत्यापन के शिक्षा बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया डाटा, शिक्षा बोर्ड ने जताई आपत्ति

Mon, 21 Jun 2021 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अधिसूचित नीति के अनुसार संबंधित विद्यालयों की ओर से दसवीं की परीक्षा मार्च, अप्रैल 2021 का परीक्षा परिणाम और डाटा तैयार किया जाना है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों ने रिजल्ट, डाटा सत्यापन कमेटी के सत्यापन के बिना ही रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई है। बोर्ड प्रबंधन ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे रिजल्ट और डाटा वेरिफिकेशन कमेटी के सत्यापन के बाद ही वेबसाइट पर अपलोड करें। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अधिसूचित नीति के अनुसार संबंधित विद्यालयों की ओर से दसवीं की परीक्षा मार्च, अप्रैल 2021 का परीक्षा परिणाम और डाटा तैयार किया जाना है। 

विज्ञापन


वेबसाइट में अपलोड करने से पूर्व रिजल्ट और डाटा वेरिफिकेशन कमेटी से सत्यापित करवाना जरूरी है। कुछ निजी शिक्षण संस्थानों ने कमेटी के सत्यापन के बिना ही इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा परिणाम, डाटा को बोर्ड वेबसाइट में अपलोड करने से इसे कमेटी से सत्यापित करवाना तय करें। 

26 जून तक जमा करवाएं उत्तर पुस्तिकाएं: डॉ. सोनी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि सरकार के निर्णय बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों के समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि यदि केंद्र अधीक्षक के पास उत्तर पुस्तिकाएं हैं तो उन्हें 26 जून तक बोर्ड की ओर से स्थापित ड्रॉपिंग केंद्रों में जमा करवाना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें