फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बायचड़ी स्कूल के दर्शित बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के वार्षिक समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन

छात्राओं ने समारोह में दी केरल नृत्य की प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई क्लस्टर प्रणाली के तहत शहीद वेद प्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बायचड़ी के वार्षिक समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने केरल नृत्य की प्रस्तुति दी। बारहवीं के छात्र दर्शित को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया।

समारोह प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेंद्र बंसल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान निर्मला ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को नशा त्यागने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि तारा चंद ने भी अपने विचार रखे और विद्यालय के विकास के लिए 5,100 रुपये भेंट किए। इसके अलावा अभिभावक रंजना शर्मा ने 2,000 रुपये, विद्यालय प्रबंधन समिति ने 5,500 रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी मेधावी छात्रों को मोमेंटो और पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए 11,000 रुपये की राशि दान दी। समारोह में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी माधुरी गेरा, सुपरिंटेंडेंट प्यारेलाल शर्मा, विद्यालय शिल्ली से रेखा, गगनदीप, प्राथमिक स्कूल के एसएमसी प्रधान उषा ठाकुर, नरेश शर्मा, देवी सिंह ठाकुर, आशा शर्मा, पूर्व प्रधान रीना शर्मा, मुख्य अध्यापक मुलबरी, प्रवक्ता पवना बंसल, रीना संधू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें