फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दनोई पुल टूटा, खड्ड में गिरा ट्राला, 40 पंचायतों का संपर्क कटा

Mon, 24 Apr 2023 11:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

सिरमौर जिले में दशकों पुराना दनोई पुल सोमवार रात धाराशायी हो गया। पुल के दो हिस्से हो गए हैं।  पुल से एक ओवरलोड ट्राला गुजरते वक्त ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
दनोई पुल टूटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दशकों पुराना दनोई पुल सोमवार रात धाराशायी हो गया। पुल के दो हिस्से हो गए हैं।  पुल से एक ओवरलोड ट्राला गुजरते वक्त ये हादसा हुआ। ट्राला पुल टूटने से जोगर खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को लोगों की सहायता से  सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को करीब 9:00 बजे पाऊडर से लदा एक ट्रक (एचपी 71-1187) पुल से गुजर रहा था कि अचानक पुल टूट गया। पुल के टूटने से ट्रक खड्ड में जा गिरा, जिससे चालक घायल हो गया है। चालक जयप्रकाश ( 38) सैनधार क्षेत्र के भरायण का रहने वाला है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जर्जर अवस्था में था पुल
बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से पुल जर्जर अवस्था में पहुंच था। विभाग इसकी सुध लेने की बजाय बार-बार मरम्मत करके लीपापोती करता आ रहा था। पुल के टूटने से रेणुका-संगडाह सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन से टूट गया है।  घटना की सूचना मिलते ही सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश धीमान व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

रेणुकाजी और नाहन की तरफ जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करें
डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार डडवाल ने बताया दनोई पुल के टूटने कि सूचना प्राप्त हुई है। रेणुकाजी थाने से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। उधर, एएसपी सिरमौर सोमदत्त ने बताया कि रेणुकाजी-संगडाह को जोड़ने वाला दनोई पुल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति रेणुकाजी और नाहन की तरफ जाना चाहता हो तो वह जरग खूड़ द्राबिल वाले सड़क मार्ग का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें