फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! सोलन में तीन प्राकृतिक स्रोतों में पाया गया खतरनाक बैक्टीरिया, फेल हुए पानी के सैंपल

Sun, 28 Apr 2024 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन शहर के तीन प्राकृतिक जल स्रोतों में खतरनाक बैक्टीरिया पाया गया है। जिसके बाद अब जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और इन बावड़ियों से लोगों को पानी न भरने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में पांच सैंपल फेल होने के बाद अब सोलन शहर के तीन प्राकृतिक जल स्रोतों में खतरनाक बैक्टीरिया पाया गया है। नगर निगम की टीम ने प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी के सैंपल भरे थे, जिन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा था। प्रयोगशाला में जांच के दौरान तीन सैंपलों में कोलीफाॅर्म पाया गया है। इसके चलते यह सैंपल फेल हो गए हैं। शहर के बीच में स्थित प्राकृतिक स्रोतों में पानी के सैंपल के फेल होने के बाद अब जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और इन बावड़ियों से लोगों को पानी न भरने की सलाह दी है। साथ ही निगम यहां सूचना बोर्ड भी लगवा रहा है ताकि प्राकृतिक जल स्रोत से लोग पानी न लें।

विज्ञापन


डायरिया के मामले आ रहे हैं सामने
गौर रहे कि परवाणू के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में डायरिया के मामले आ रहे हैं। राहत की बात यह है कि अभी एक क्षेत्र से ये मामले नहीं हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से ये मामले आ रहे हैं। निगम ने डायरिया मामलों के आने के बाद मुख्य भंडारण टैंक समेत शहर के वार्डों में वर्षों पुरानी बावड़ियों के सैंपल भरवाए थे। अभी मुख्य भंडारण टैंकों से भरे पानी की सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है, जबकि बावड़ियों से भरे सैंपल की रिपोर्ट निगम के पास आ गई है। शहर के कोटलानाला, मां शूलिनी मंदिर के पास और धोबीघाट बावड़ी के सैंपल फेल हो गए हैं। इसमें पानी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई है। वहीं कोलीफॉर्म की मात्रा भी अधिक पाई गई है।

दूषित जल में पाया जाने वाला जीवाणु है कोलीफॉर्म
कोलीफॉर्म बैक्टीरिया एक जीवाणु होता है। यह जीवाणु प्रदूषित जल में पाया जाता है। प्रदूषित जल मनुष्य के पीने से यह उसकी आंत में रहने लगता है, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं। बैक्टीरिया युक्त पानी के सेवन से दांत, हड्डियों, पेट, पाचन तंत्र, चमड़ी रोग, कैंसर, डायरिया और अन्य कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


शहर में डायरिया मामले न फैले इसके लिए कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक जल स्रोतों के सैंपल भरवाए जा रहे हैं। हाल ही में तीन प्राकृतिक जल स्रोतों के सैंपल फेल हुए हैं। वहां पर निगम की ओर से सूचना बोर्ड लगवाया जा रहा है। लोगों से आग्रह है कि तीन बावड़ियों के पानी का सेवन न करें और पानी को उबाल कर पिएं- ऊषा शर्मा , महापौर, नगर निगम सोलन।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें