फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी: खाने की तलाश में आबादी में पहुंचा भालू, कनस्तर में फंसा सिर, छह घंटों तक चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

Sat, 19 Sep 2026 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)।

सार

भालू के सिर में कनस्तर फंसा हुआ था। इसके चलते भालू परेशान होकर इधर-उधर घूमता नजर आया। भालू को इस हालत में देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
कनस्तर में फंसा भालू का सिर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सिर में कनस्तर फंसा था, रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था और मदद के लिए भालू इंसानों की बस्ती तक आ पहुंचा। शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के डलहौजी बस अड्डे के पास इस दृश्य ने हर किसी को हैरान कर दिया। कनस्तर में सिर फंसा होने से परेशान भालू सड़क के आसपास बेचैनी में घूमता रहा। उसे देखते ही राहगीर सहम गए और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले लोगों को पीछे हटाया, ताकि भीड़ से घबराया भालू किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचाए। इसके बाद उसे सुरक्षित पकड़कर सिर में फंसा कनस्तर निकालने का अभियान शुरू किया गया।

 
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कनस्तर भालू के सिर में कैसे फंसा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। विभाग की टीम उसे बिना चोट पहुंचाए मुक्त करने के प्रयास में जुटी रही। कनस्तर निकलने के बाद भालू को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की योजना है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि आबादी के आसपास वन्यजीव दिखने पर उसके करीब जाने या पीछा करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें