फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान वैज्ञानिक, अच्छे इंसान थे कलामः दलाईलामा

Tue, 28 Jul 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के निधन की सूचना मिलने पर मैं बहुत दुखी हूं। यह अपूर्णीय क्षति है। डॉ. कलाम न केवल महान वैज्ञानिक, शिक्षाविद थे, बल्कि वे सच्चे इंसान भी थे।
विज्ञापन


कुछ साल पहले मुझे उनसे मिलने और बातचीत करने का अवसर कई मचों पर मिला था। उनका साधारण जीवन और मानवता प्रशंसनीय है। मैं उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम और दलाईलामा अक्सर सार्वजनिक मंच पर एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा करते देखे जाते थे। कलाम हिमाचल आने पर अक्सर दलाईलामा से मिलने भी जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति के निधन से न सिर्फ हिमाचल में शोक की लहर है बल्कि तिब्बती समुदाय के लोगा भी दुखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें