फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दलाई लामा बोले- ग्लोबल वार्मिंग के गंभीर मुद्दे पर एक हो युवा पीढ़ी

Mon, 11 Apr 2022 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग आज एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। ऐसे हालात में आपसी लड़ाइयां लड़ना उचित नहीं है। अपने-अपने देश, महाद्वीप के बारे में सोचने के बजाय समूचे विश्व की मानवता के बारे में सोचने का समय आ गया है।
विज्ञापन
अपने निवास पर बच्चे से मिले तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ग्लोबल वार्मिंग आज एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। ऐसे हालात में आपसी लड़ाइयां लड़ना उचित नहीं है। अपने-अपने देश, महाद्वीप के बारे में सोचने के बजाय समूचे विश्व की मानवता के बारे में सोचने का समय आ गया है। ग्लोबल वार्मिंग से जो हालात पैदा हो चुके हैं, उनमें हमें एक मानव समुदाय के रूप में मिलकर कार्य करना होगा। हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में अपने आवास पर दुनिया भर से आए मित्रों के साथ संवाद के दौरान तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने युवा पीढ़ी को यह संदेश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरी पीढ़ी ने कई समस्याओं का सामना किया है। आप जैसी युवा पीढ़ी के भविष्य से ज्यादा शांतिप्रिय और समान होने की आशा है। ऐसे में आप जैसे हर युवा की यह जिम्मेदारी बनती है कि सात बिलियन की आबादी में एकात्मवाद की भावना विकसित करते हुए दुनिया भर में एक स्वाभाविक शांति का वातावरण बने। सत्र के दौरान दलाई लामा ने एक बच्चे को अपने पास बुलाकर न्यूजीलैंड की मौरी परंपरा के अनुसार नाक से नाक मिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें