दलाईलामा ने कहा कि हमें वास्तव में सभी 7-8 अरब मनुष्यों की एकता की अवधारणा की आवश्यकता है, हम एक जैसे हैं। हमें अहंकारी व्यवहार को छोड़ देना चाहिए, जो हिंसा और घृणा को प्रोत्साहन देता है।
यूरोपीय संसद, लिथुआनिया और मैक्सिको के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात की। इस दौरान अतिथि प्रतिनिधिमंडल को अपने संदेश में दलाईलामा ने मानवता की एकता पर जोर दिया। दलाईलामा ने कहा कि हमें वास्तव में सभी 7-8 अरब मनुष्यों की एकता की अवधारणा की आवश्यकता है, हम एक जैसे हैं।
विज्ञापन
हमें अहंकारी व्यवहार को छोड़ देना चाहिए, जो हिंसा और घृणा को प्रोत्साहन देता है। मेरा देश, तुम्हारा देश, मेरा धर्म, उनका धर्म जो लड़ाई और हत्या का कारण बनता है, ऐसा सोचना पूरी तरह से गलत है। हमें एक ही मनुष्य के रूप में इस ग्रह पर भाइयों और बहनों के रूप में रहना चाहिए।