पर्यटकों से मिलने के लिए धर्मगुरु दलाईलामा ने खुद बातचीत करने इच्छा जाहिर की है। गौरतलब है कि दलाईलामा के दर्शनों के लिए मैकलोडगंज में दुनिया भर से पर्यटक कई महीनों तक इंतजार करते हैं।
इसके बाद मुश्किल से दलाईलामा के दर्शन करने का मौका मिल पाता है। लेकिन, लंबे अरसे बाद खुले मन से पर्यटक दलाईलामा से कोई भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत कर सकेंगे।
जिंबाब्वे की रहने वाली 70 वर्षीय वेलफ्रेंकलीन ने बताया कि वह पिछले 3 वर्ष से धर्मगुरु दलाईलामा से बातचीत करना चाह रही हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।
हालांकि, दलाईलामा की टीचिंग में उसने कई बार जरूर भाग लिया लेकिन कभी प्रश्न पूछने और पास जाने का मौका नहीं मिला। 16 अप्रैल को उनकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी।