फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाईलामा: हिमाचल के सीएम को मैं ‘हमारा मुख्यमंत्री’ बताता हूं

Mon, 12 Dec 2022 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

दलाईलामा ने लिखा कि इन वर्षों में हिमाचल वासियों ने मेरे और मेरे साथ रह रहे अन्य तिब्बतियों के प्रति गहरी मित्रता और मेहमाननबाजी की भावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने लिखा कि पिछले 62 से भी अधिक वर्षों से भारत मेरा घर रहा है। इसमें से भी अधिकतर समय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहकर मैं बेहद प्रसन्न हूं। इसलिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को मैं अकसर ‘हमारा मुख्यमंत्री’ बताता हूं।

विज्ञापन


दलाईलामा ने लिखा कि इन वर्षों में हिमाचल वासियों ने मेरे और मेरे साथ रह रहे अन्य तिब्बतियों के प्रति गहरी मित्रता और मेहमाननबाजी की भावना व्यक्त की है। इसको लेकर मैं दिल की गहराइयों से हिमाचलियों की प्रशंसा करता हूं। मैं मई 1960 में पहली बार मैक्लोडगंज पहुंचा था। तब से लेकर राज्य के अन्य हिस्सों की ही तरह धर्मशाला में काफी ज्यादा विकास हुआ है।

मुझे यह दृढ़ विश्वास है कि आने वाले समय में भी हिमाचल प्रदेश के लोग, खासकर समाज के वंचित तबके के लोग और अधिक खुशहाल होंगे। मैं कामना करता हूं कि प्रदेश की जनता की उम्मीदों-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आप हर तरह से सफल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें