फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ऊना में गुब्बारों में हवा भरने वाले सिलिंडर फटा, हादसे में एक की मौत, बच्चे समेत तीन घायल

Fri, 18 Mar 2022 04:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

ऊना जिले के कुज्जासर में सुबह सवा सात बजे गुब्बारों में हवा भरने वाला सिलिंडर फट गया। हादसे में चार लोग झुलस गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में होली के पर्व पर बड़ा हादसा हुआ है। गुब्बारों में हवा भरने वाले सिलिंडर के फटने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ऊना जिले के मैडी में सेक्टर 4 कुज्जासर में सुबह सवा सात बजे गुब्बारों में हवा भरने वाला सिलिंडर फट गया। हादसे में चार लोग झुलस गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों का इलाज चल रहा है। 

हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान नेक राज (52) पुत्र दौलतराम गांव चक्क कवर तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


वहीं, गुरमीत सिंह (66) पुत्र पाण सिंह गांव लाईयां निछारे नजदीक अटारी बॉर्डर तहसील तरनतारन जिला अमृतसर पंजाब, जगरूप सिंह (20) पुत्र सत्ता सिंह  गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर,  ऐकम सिंह (5) पुत्र जग्गा सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें