फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: शातिर फेक लोन का झांसा देकर कर रहे ठगी, साइबर पुलिस ने जारी की फेक नंबरों की सूची

Mon, 29 May 2023 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 साइबर क्राइम पुलिस ने एडवाइजरी जारी फेक लिंक, फेक एप और इंटरनेशनल एवं इंटरनेट जनरेटेड नंबरों की सूची जारी की है। साइबर पुलिस ने कहा है कि शातिरों ने फेक लोन एप बनाकर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर में डाले हैं।
विज्ञापन
साइबर अपराध(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। अब शातिरों ने फेक लोन एप से लोगों को ठगने का तरीका निकाला है। साइबर क्राइम पुलिस ने एडवाइजरी जारी फेक लिंक, फेक एप और इंटरनेशनल एवंइंटरनेट जनरेटेड नंबरों की सूची जारी की है। साइबर पुलिस ने कहा है कि शातिरों ने फेक लोन एप बनाकर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर में डाले हैं।

 

शातिर इन एप से माध्य से लोन देने का लालच दे रहे है। साइबर पुलिस ने 12 फर्जी लोन एप का भी खुलासा किया है, जिनमें सेफ लोन, पे भारत, कैंडी कैश, क्विक कैश सहित अन्य एप शामिल हैं। हिमाचल के लोग भी इनके झांसे में आ रहे हैं। डाउनलोड करने पर एप यूजर से उसकी गैलरी, कांटेक्ट्स और लोकेशन आदि के एक्सेस की अनुमति मांगते है, जो अक्सर यूजर दे देते है। शातिर ऐसे ही एप से यूजर के फोन में बिना उसकी जानकारी के ही थर्ड पार्टी एप इंस्टाल कर देते है।

 

इससे यूजर की निजी जानकारियां चुरा ली जाती हैं, जिनका कई बार ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल भी किया जाता है। वहीं, शातिर फेक लिंक भी लोगों को भेज रहे हैं। लिंक पर क्लिक करते ही लोग ठगी का शिकार हो रहे है। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें अपराधी डराने व पैसा जमा करने के लिए इंटरनेशनल/इंटरनेट जनरेट नंबरों को इस्तेमाल कर रहे है।

विज्ञापन

इन नंबरों से आए कॉल तो रहें सतर्क

इन नंबरों से रहें सतर्क
पुलिस ने इंटरनेशनल/इंटरनेट जनरेटेड नंबरों की सूची भी जारी की है। ऐसे में अगर किसी +447767826015, +16412522297, +447739627976, +16412521007, +918334803257, +16412521848, +917338104125 आदि नंबरों से कॉल आती है तो सतर्क रहें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें