फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: साइबर अपराधी डेबिट, क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर लोगों को लगा रहे चूना, एडवाइजरी जारी

Thu, 29 Jun 2023 11:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। शातिर साइबर ठगी के लिए आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन
साइबर अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी हिमाचल के लोगों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर बैंक खातों से पैसा उड़ा रहे हैं। शातिर अपने आप को बैंक, आरबीआई और इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारी बताकर डेबिट, क्रेडिट कार्ड, आधार और पैन कार्ड की डिटेल लेते हैं। लोगों को तब पता चलता है जब उनके खाते से पैसे निकालने का संदेश आता है।

विज्ञापन


साइबर पुलिस के पास इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। इसके अलावा साइबर ठग पेंशनधारकों को भी अपने जाल में फंसा रहे हैं। खुद को बैंक कर्मी बताकर पेंशनधारकों से बैंक संबंधी जानकारी पूछ रहे हैं। साइबर पुलिस थाना शिमला में इस तरह की दर्जनों शिकायतें आ रही हैं।

प्रदेश में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। शातिर साइबर ठगी के लिए आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शातिर अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। शातिर लॉटरी, इनाम, एटीएम ब्लॉक होना, बैंक खाता वेरिफिकेशन करवाने जैसी बातों में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


साइबर पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर क्राइम के मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। हालांकि इसे रोकने लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं। लोगों को स्वयं भी जागरूक होना पड़ेगा। सावधानी से ही साइबर क्राइम से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें