फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: शातिरों ने विधायक राजेंद्र राणा के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांग रहे पैसे

Thu, 10 Aug 2023 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि किसी अज्ञात ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। आरोपी फर्जी अकाउंट के जरिये पैसों की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के नाम से किसी शातिर ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। आरोपी फर्जी अकाउंट के जरिये मैसेंजर से लोगों से पैसों की मांग कर रहा है। अलग-अलग लोगों को भेेजे मैसेज में शातिर ने गूगल पे के माध्यम से 20 हजार रुपये की मांग की है।

विज्ञापन


एक अन्य मैसेज में शातिर ने लिखा है - मेरे गूगल अकाउंट में कोई तकनीकी खराबी है, इसलिए मेरा दोस्त आपके गूगल पे अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर रहा है। आप यह राशि अगले दो दिन में मुझे वापस कर देना।

इस बारे में जब विधायक को सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए शिकायत पत्र सौंपा है। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि किसी अज्ञात ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है।
विज्ञापन


आरोपी फर्जी अकाउंट के जरिये पैसों की मांग कर रहा है। इस मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई है। विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मैसेज पर कोई भी व्यक्ति पैसे ट्रांसफर न करे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें