फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: साइबर शातिरों ने मां नयनादेवी जी के नाम से बने फेसबुक पेज को किया हैक

Sat, 18 Jan 2025 10:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

माता नयनादेवी जी के नाम से बनाए फेसबुक पेज पर पिछले चार दिन से अश्लील फोटो अपलोड कर रहे हैं। इस पेज को श्री नयनादेवी के एक स्थानीय व्यक्ति ने बनाया था। 
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 साइबर शातिर माता नयनादेवी जी के नाम से बनाए फेसबुक पेज पर पिछले चार दिन से अश्लील फोटो अपलोड कर रहे हैं। इस पेज को श्री नयनादेवी के एक स्थानीय व्यक्ति ने बनाया था। उनके अनुसार पेज को पिछले साल अगस्त में किसी ने हैक कर लिया था। इसकी शिकायत साइबर क्राइम और कोट कहलूर थाना में भी दे चुके हैं। वहीं, अब इस पेज पर अश्लील फोटो अपलोड होने पर लोगों ने इसकी सूचना श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास के अधिकारियों को दी। मंदिर अधिकारी ने शिकायत पुलिस को दी हैं।

विज्ञापन


शिकायत में मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर बताया है कि जय मां नयनादेवी जी के नाम से फेसबुक पर बने पेज से पिछले कुछ दिनों से अश्लील फोटो अपलोड की जा रही है। श्रद्धालुओं की ओर से भी फोन पर शिकायत की जा रही है। कोई व्यक्ति जानबूझ कर ऐसी पोस्ट करके श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहा है। वहीं, शुक्रवार दोपहर तक उस पेज पर लगातार अश्लील फोटो अपलोड किए जाते रहे। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें