उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में पांच दिन से लापता 50 वर्षीय निजी पशु चिकित्सक ऋषिपाल का शव शुक्रवार को गांव के तालाब में तैरता मिला। सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।