राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने बैठक में फैसला लिया गया कि सात जून से दोपहर दो बजे की जगह चार बजे बैंक बंद होंगे। ग्राहकों को दी जाने वाले सेवा सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह भी दोपहर दो बजे तक ही बैंकों में ग्राहकों को सेवाएं मिलेंगी। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सोमवार को सभी बैंक अधिकारियों और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करने के बाद यह फैसला लिया। दोपहर चार बजे बैंक बंद होंगे। 12 जून तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। बैठक में फैसला लिया गया कि सात जून से दोपहर दो बजे की जगह चार बजे बैंक बंद होंगे।
विज्ञापन
ग्राहकों को दी जाने वाले सेवा सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मिलेगी। इसके अलावा 12 जून तक प्रदेश के सभी बैंक शनिवार को बंद रखे जाएंगे। बैंक में मास्क पहनकर ना आने वाले और उचित दूरी बनाकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करने वाले ग्राहकों को सेवाएं नहीं दिए जाने का फैसला भी लिया गया। बैंकों में पचास फीसदी स्टाफ को ही अभी बुलाने का फैसला लिया गया है।