फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उमा माहेश्वरी अनंतनी ने ‘अग्निपुत्री पांचाली’ से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के स्थापना दिवस पर दीं संस्कृतिक, साहित्यिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला ने अपने 59वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्थान के पूल थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रस्तुतियां दी गईं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित संगीतकार प्रो. सोम दत्त बट्टू मुख्यातिथि रहे। उन्हे संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने वर्चुअल माध्यम से स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन


प्रो. सोम दत्त बट्टू एक प्रतिष्ठित संगीतकार हैं, जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने भारतीय संगीत को एक नई पहचान दिलाई है। उन्हें 2024 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। अन्य वक्ताओं में संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र राज मेहता और अध्यक्ष प्रोफेसर शशि प्रभा कुमार भी शामिल रहे। कृतिका शर्मा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। डॉ. त्रिशा पॉल ने नृत्य किया। अध्येता आद्या दीक्षित ने काव्य पाठ किया। संस्थान की अध्येता निबेदिता बनर्जी ने बांग्ला गीत का गायन किया। इसके अलावा डॉ. उमा माहेश्वरी अनंतनी ने नाट्य प्रस्तुति ‘अग्निपुत्री पांचाली’ का मंचन किया। प्रो सुधीर माथुर ने सितार वादन और प्रेम चंद (लाइब्रेरियन) ने माउथ ऑर्गन पर संगीत की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। समापन में डॉ. टेक चंद कौल और उनकी टीम ने संगीत की प्रस्तुति ने समां बांधा। कार्यक्रम में संस्थान के सचिव मेहर चंद नेगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें