फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा की कृष्ण भक्ति से सब मंत्रमुग्ध

Fri, 23 May 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में श्रीराम भारतीय कला केंद्र की ओर से शुक्रवार को मीरा के जीवन पर प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिकाआें ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


नृत्य नाटिका में मीरा के बचपन और मीरा की भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति को दर्शाया गया। मीरा के बचपन को गरिमा तोमर और कृष्ण के प्रति भक्ति को आकांक्षा ने प्रस्तुत किया।

ये नाटिकाएं प्रदेश सरकार के भाषा कला एवं संस्कृति और पर्यटक विभाग शिमला के सौजन्य से करवाई जा रही है। नृत्य नाटिका का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन


नाटिका का निर्देशन पद्मश्री शोभा दीपक सिंह और कोरियोग्राफी शशि धर नायर ने की है। भारतीय कला केंद्र शनिवार को दुर्गा और रविवार को कर्ण पर नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन


दुर्गा नृत्य नाटिका में मां दुर्गा की भूमिका शिबू राम मोहन्टा, महिषासुर की भूमिका शिवम चौहान और काली की भूमिका सुचित्रा दास तिथि निभाएंगी। कर्ण नृत्य नाटिका मेें कर्ण की भूमिका शिबूराम मोहन्टा, कुंती की भूमिका आकांक्षा और कृष्ण और सूर्य की भूमिका राज कुमार सूर्या निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें