राजधानी के कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी चैल्सी स्कूल की 150वीं वर्षगांठ पर एक साल से आयोजित की जा रही गतिविधियों के तहत शनिवार को स्कूल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें वेटिकन ऐंबेसेडर आफ इंडिया सेलवाटोर पेनाचियो बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। राइट रेवरंड बिशप इग्नेशियश विशेष अतिथि रहे।
प्रधानाचार्य सिस्टर श्यामा और प्रबंधक आल्मा तथा शिक्षकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य संगीत नाटिका प्रेम सरिता रही।
छात्राओं ने नाटक के जरिये ईशु के दिए मानवता कल्याण और आपस में प्रेमभाव से रहने का संदेश दिया। समापन समारोह रविवार को होगा। इसमें राज्यपाल मुख्यातिथि होंगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसमें बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे।