फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हमीर संगम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर जमा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में हमीरपुर छात्र एसोसिएशन की ओर से हमीर संगम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचली संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में पारंपरिक हिमाचली धाम की व्यवस्था भी की गई। विद्यार्थियों ने धाम का आनंद लिया और आपसी मेलजोल के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। हमीर संगम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और विवि परिसर में एक-दूसरे के साथ संवाद करने का अवसर मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें