फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अक्षय आंवला नवमी 18 को, आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
दान-पुण्य और पूजन से मिलेगा अक्षय फल, सुबह 06:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाला अक्षय नवमी पर्व 18 नवंबर को मनाया जाएगा। इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने और उसके नीचे बैठकर भोजन करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय नवमी पर किए गए पूजा-पाठ, जप-तप और दान का फल कभी समाप्त नहीं होता। इसी कारण इसे अक्षय पुण्य प्रदान करने वाला पर्व माना जाता है। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर बुधवार को सुबह 06:04 बजे से शुरू होगी। इसका समापन 19 नवंबर को सुबह 07:05 बजे होगा। उदया तिथि और पर्व की परंपरा के अनुसार अक्षय नवमी 18 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:46 से दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा। श्रद्धालुओं को पूजन के लिए कुल पांच घंटे 20 मिनट का समय मिलेगा। इस अवधि में आंवले के वृक्ष की पूजा, परिक्रमा और भगवान विष्णु का स्मरण करना शुभ माना जाता है। पंडित ने बताया कि इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, आंवला और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन श्रद्धालु आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से पूजन करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। महिलाएं परिवार की सुख-शांति और संतान की मंगलकामना के लिए भी पूजा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आंवले के वृक्ष की पूजा करने की विधि
अक्षय नवमी के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण कर पूजा का संकल्प लें। शुभ मुहूर्त में आंवले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें। वृक्ष पर रोली, अक्षत, पुष्प और धूप-दीप चढ़ाएं। इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें। कई स्थानों पर इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने की परंपरा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें