फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शबद कीर्तन से संगत की निहाल

विज्ञापन
शिमला के बालूगंज गुरुद्वारा में निशान साहब की सेवा के बाद चोला बदलती हुई संगत। फोटो संवाद
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में धूमधाम से मनाया खालसा सिरजना दिवस और वैशाखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में रविवार को खालसा सिरजना दिवस व वैशाखी का आयोजन किया गया। बडैहरी से आए भाई जसपाल सिंह व पार्टी ने शबद कीर्तन करके संगत को निहाल किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे विशेष समागम और सुखमनी साहिब पाठ के साथ हुई। यह पाठ ग्रंथी साहिबान सरदारनी मनमीत कौर और संगत ने किया। दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक महिला गुरबाणी कीर्तन हुआ जिसमें बालूगंज से पूनम ग्रोवर, अनाडेल से कमलजीत कौर, लक्कड़ बाजार से मनजीत कौर, कच्चीघाटी से ऋतु कुकरेजा और हरविंदर कौर ने भाग लिया। इसके बाद 1:00 से 1:30 बजे तक पारचिनार सभा गुरुद्वारा द माल शिमला की महिला कीर्तन जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। बारिश थमने के बाद शिमला और बालूगंज की संगत ने मिलकर निशान साहिब सेवा की जिसमें चोला बदला गया और शबद गायन किया गया। असके बाद दोपहर 2:00 बजे दरबार हॉल में संगत दोबारा एकत्रित हुई और सरदारनी गुरशरण कौर के नेतृत्व में जाप साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद भाई नीरज ग्रोवर और पूनम ग्रोवर ने आनंद साहिब का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समागम का समापन दोपहर 3 बजे हुआ। कार्यक्रम के अंत में संगत को गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। समागम में गुरुद्वारा बोर्ड के चेयरमैन सरदार राजिंदर सिंह, अध्यक्ष गुरसागर सिंह, उप अध्यक्ष एवं लंगर इंचार्ज चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष वीर सिंह भल्ला, नोनू, गुरदीप सिंह भल्ला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें