फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक लड़की पांच दीवाने’ के सभी हुए कायल

Thu, 04 Dec 2014 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव में कलाकारों ने शानदार अभिनय कर खूब वाहवाही बटोरी। समापन समारोह में उपायुक्त शिमला डा. यूनूस खान मल्होत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


इस मौके पर लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, तबला वादन, शास्त्रीय गायन, कथक, हारमोनियम वादन, सितार वादन और बांसुरी वादन स्पर्धाएं आयोजित की गई।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि लोकनृत्य में चौपाल ने प्रथम, लोक गीत में रामपुर ने प्रथम, एकांकी में ‘एक लड़की पांच दीवाने’ को प्रथम, तबला वादन में ललित को प्रथम, हारमोनियम वादन में ऐश्वर्य गर्ग को प्रथम, कथक में विशाल भारद्वाज को प्रथम और शास्त्रीय गायन में सरगम चन्ना को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चयनित युवा 13 से 15 दिसंबर तक कांगड़ा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें