फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन तारा देवी में पांच हजार भक्तों ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शन करने के लिए सुबह 6:30 बजे से ही लग गईं कतारें
विज्ञापन

पुजारियों ने किया अखंड चंडी पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। रविवार सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह 06:30 बजे के बाद श्रद्धालुओं ने माथा टेका। देर शाम तक पांच हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन

सुबह 06:00 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। इसके बाद तारा देवी का दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद नए वस्त्र पहनाए गए। तारा देवी का अलंकरण कर महाआरती की गई। सुबह 09:00 बजे पूजा की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कमलेश चंद्रा समेत अन्य पुजारियों ने अष्टधातु से बनी अष्टादश भुजाओं वाली तारा देवी का पूजन किया। सुबह 11:00 बजे तक तारा देवी की पूजा हुई। इसके बाद अखंड चंडी पाठ किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। पंडित कमलेश ने बताया कि रविवार को महाविद्या तारा देवी की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें