फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरु ग्रंथ साहिब और सुखमणि साहिब पाठ से संगत निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा शिमला में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने टेका माथा, अर्जुन देव की शिक्षाओं को अपनाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा शिमला में सोमवार को गुरु ग्रंथ साहिब और सुखमणि साहिब पाठ से संगत निहाल हुई। गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव महाराज का 418वां शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। सुबह चार से शाम पांच बजे तक संगत को गुरु अर्जुन देव की शहीदी की गाथा सुनाई गई।
शिमला के मुख्य ग्रंथी गुरप्रीत सिंह ने गुरुवाणी सुनाई। इसके बाद हजूरी रागी जत्था सुखजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगतार सिंह ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद संगत ने अरदास की। दोपहर करीब 1:15 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुद्वारे में पहुंचकर शबद-कीर्तन का श्रवण करने के बाद माथा टेका। मुख्यमंत्री ने गुरु अर्जुन देव की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव ने सच्चाई, अहिंसा और करुणा से समाज को सशक्त बनाने का प्रयास किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को सिरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद संगत को गुरु का लंगर बरताया गया। वहीं गुरुद्वारे के बाहर दिनभर राहगीरों के लिए छबील लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, उपायुक्त अनुपम कश्यप, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसविंद्र सिंह, उपप्रधान हरप्रीत सिंह, जसविंद्र सिंह, महासचिव सेवा सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल, प्रबंधक कवल जीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें