फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हनुमान मंदिर जाखू में होगा हवन यज्ञ, संकटमोचन में जगमगाएंगे 5100 दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर राजधानी के हनुमान मंदिर जाखू में सोमवार को विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 04:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। 06:30 बजे मंत्रोच्चारण के साथ हवन में पूर्णाहुतियां डाली जाएंगी। इसके बाद आरती होगी। इस दौरान रामभक्त की ओर से मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर की फूलों से सजावट की गई है। एचआरटीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जाखू मंदिर के लिए दो टैक्सियां लगाई हैं। रात 08:15 बजे तक भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। संकटमोचन हनुमान मंदिर में सुबह 07:00 बजे आरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं में हलवे का प्रसाद बांटा जाएगा। सुबह 09:30 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा। दोपहर 12:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। शाम 06:15 बजे संध्या आरती के बाद मंदिर में धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जाएगा। घी और तेल के 5100 दीये जलाए जाएंगे। इसके बाद पटाखे और आतिशबाजी होगी। मंदिर प्रबंधक अनूप चौहान ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने के लिए संकटमोचन मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


रामभक्त पांच-पांच मिट्टी के दीये लाकर मंदिर में मनाएंगे दिवाली
गोपाल मंदिर बालूगंज में सुबह 10:00 बजे कीर्तन मंडलियां भजन-कीर्तन करेंगी। सुबह 11:00 बजे श्रद्धालुओं को एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके साथ ही भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम 05:00 बजे मंदिर में 1100 मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। रामभक्त अपने घरों से मिट्टी के दीये लाकर मंदिर में दीपोत्सव मनाएंगे। मंदिर सभा के प्रधान राजीव ठाकुर ने बताया कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर गोपाल मंदिर की फूलों और लाइटों से सजावट की गई है। शाम 05:00 बजे मंदिर में 1100 मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपने घरों से पांच-पांच मिट्टी के दीये लाएंगे। शाम 07:00 बजे आतिशबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें