डेढ़ फीट गहरे गड्ढे में तैयार होता है पाैधा, आसपास न उगे घास : डाॅ. धीमान
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि हींग का पौधा लगाने के लिए डेढ़ फीट गहरा गड्ढा तैयार किया जाता है। किसान इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे के आस-पास घास न उगे। इसके लिए अंग्रेजी खाद की जरूरत नहीं होती है। देसी खाद इसमें डाल सकते हैं। कच्ची हींग की बहुत तीखी गंध होती है, इसलिए उसे खाने लायक नहीं माना जाता।