पीजी परीक्षाओं के ऑनलाइन जनरेट होने लगे एडमिट कार्ड
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश भर में स्थापित 46 केंद्रों में 25 नवंबर से स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरु हो रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए विवि ने एडमिट कार्ड अपलोड करना शुरु कर दिए हैं। वीरवार से जनरेट हुए परीक्षा एडमिट कार्ड को छात्र अपने लॉगइन आईडी का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉलेजों से जिन छात्रों के की अवार्ड एंट्री और वेरिफिकेशन हो चुकी है, उनके एडमिट कार्ड ऑनलाइन जनरेट हुए हैं, जिसे छात्र डाउन लोड कर सकते है। जिन छात्रों के एडमिट कार्ड डाउन लोड नहीं हो रहे है, वे छात्र अपने कॉलेज में संपर्क करें। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि जिनकी ऑनलाइन एंट्री नहीं हुई है, उनके एडमिट कार्ड कॉलेज से ऑनलाइन एंट्री और वेरिफिकेशन होने पर ऑनलाइन जनरेट होंगे।
मजदूर की बेटी प्रियंका ने पास किया नेट
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां की एमकॉम की छात्रा प्रियंका पुत्री कर्म सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से करवाए गए नेट और पीएचडी की परीक्षा 87 परसेंटाइल के साथ पास की है। इनके पिता मजदूर हैं। प्रियंका ने बताया कि महाविद्यालय के वाणिज्य प्राध्यापकों के मार्गदर्शन से इस मुकाम तक पहुंची हैं।