फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों को कोड ऑफ कंडक्ट की जानकारी दें सचिव: सीएस ने दिए निर्देश

Thu, 14 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सचिवों को निर्देश दिए कि वे भारत के निर्वाचन आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता पर दिशा-निर्देशों के संबंध में मंत्रियों को अवगत करवाएं।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर प्रवेश और निकास स्थानों पर नाके स्थापित किए जाएं और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए। बाहरी राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर सीमा चैक पोस्ट और आरटीओ स्तर पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। 

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को लोकसभा चुनाव के दौरान तैनात कर्मियों की निशुल्क उपचार सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। विभाग को सभी स्वास्थ्य, उप स्वास्थ्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वहां तैनात कर्मियों को संपर्क करने के लिए जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन

अवैध शराब, हथियार और नकदी को जब्त करने की दैनिक रिपोर्ट लेंगे : देवेश 

फाइल फोटो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने जानकारी दी कि सभी जिलों से अवैध शराब, हथियार और नकदी को जब्त करने के संबंध में दैनिक रिपोर्ट मांगी जाएगी जिसे भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया जाएगा। 

होमगार्ड और पुलिस कर्मचारियों की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात करना जरूरी : डीजीपी 
डीजीपी एसआर मरडी ने जानकारी दी कि सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। प्रभावी निगरानी के लिए कुछ आवश्यक उपकरणों की खरीद, होमगार्ड और पुलिस कर्मचारियों की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी तक आईटीबीपी की एक बटालियन को तैनात किया जा चुका है। 
विज्ञापन

एचआरटीसी की बसों से बैनर हटाने के निर्देश 

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य पथ परिवहन निगम की बसों से अगर बैनर हटाने का कार्य बाकी रह गया है तो इस कार्य को तुरंत पूरा किया जाए। प्रदेश में सभी सड़क मार्गों विशेषकर जनजातीय ओर कठिन क्षेत्रों की सड़कों के रखरखाव, विश्राम गृहों की मरम्मत करने तथा मतदान ड्यूटी में तैनात स्टाफ को ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए। मतदान केंद्रों को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत करें।

संवदेनशील स्थान जहां भूस्खलन की संभावना बनी रहती है, वहां लोेक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को तैनात रखा जाए। पर्याप्त जलापूर्ति बनाए रखने को भी निर्देश जारी किए गए। शिक्षण संस्थानों में सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर जलवाहकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती होगी। नियमित विद्युत आपूर्ति तय करने, लाइनमैन या इलेक्ट्रिशियन की नियमित रूप से करने को कहा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें