फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मुख्य सचिव और डीजीपी ने लोक भवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से की मुलाकात

Tue, 17 Mar 2026 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव ने राज्यपाल को राज्य की मौजूदा प्रशासनिक स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसमें प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति और विभिन्न प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन शामिल थे। 
विज्ञापन
मुख्य सचिव और डीजीपी ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से की मुलाकात। - फोटो : आईपीआर विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कीं। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्यपाल को प्रदेश में वर्तमान प्रशासनिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया। उन्होंने सुशासन को मजबूत करने, सेवा वितरण में सुधार और जन शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी अवगत करवाया।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया, साथ ही पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जन सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावी अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस बल के आधुनिकीकरण और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न पहल पर भी प्रकाश डाला। राज्यपाल ने प्रशासन में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सक्रिय कानून व्यवस्था, सतर्कता और जनहितैषी दृष्टिकोण बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रभावी शासन और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था राज्य में समग्र कल्याण, शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें