फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, बड़ा हादसा टला

Tue, 17 Mar 2026 12:14 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर/कांगड़ा

सार

जिला कांगड़ा में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया है। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। यह हादसा शाहपुर के समीप छतड़ी में करीब रात 2:00 बजे पेश आया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। रात का समय होने के कारण सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शाहपुर पुलिस के अनुसार, इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुँचा है। फिलहाल पुलिस ने मार्ग पर यातायात को सुचारू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें