फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी ठगीः मुख्य आरोपी का वीजा इसी महीने होगा खत्म, मामले में अब तक 89 के खिलाफ पांच चार्जशीट दायर

Fri, 18 Oct 2024 09:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले का मास्टरमाइंड सुभाष का दुबई वीजा इस महीने के अंत तक खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी ठगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले का मास्टरमाइंड सुभाष का दुबई वीजा इस महीने के अंत तक खत्म हो जाएगा। ऐसे में पुलिस एसआईटी ने केंद्रीय एजेंसी और विदेश मंत्रालय से पत्राचार कर वीजा अवधि न बढ़ने को लेकर सहयोग मांगा है।  इससे पहले जुलाई में आरोपी की वीजा अवधि बढ़ी थी। एसआईटी के मुताबिक मुख्य आरोपी को स्वदेश लाया जाना है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही ठगी मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी। 20 अरब के इस घोटाले में अब तक पुलिस एसआईटी ने 89 लोगों के खिलाफ पांच चार्जशीट दायर की है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में कोलकाता में पकड़ा गया आरोपी मिलन गर्ग भी दुबई में छिपा था। वीजा जैसे ही खत्म हुआ। यह दुबई से कोलकाता पहुंचा। वहां एसआईटी ने इसे दबोच लिया। वह मुख्य आरोपी सुभाष का आईटी से संबंधित पूरा कामकाज देखता था। यह आरोपी भी कई लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुका है। इस घोटाले में अब तक 40 आरोपियों की करीब 35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इनमें आरोपी सुभाष, हेमराज, अभिषेक और सुखदेव और अन्य एजेंट शामिल हैं।

हिमाचल में वर्ष 2018 से चला है ठगी का खेल  
 एसआईटी की मानें तो ठगी का यह खेल साल 2018 से चल रहा था। शुरुआत में आरोपियों ने कई लोगों को निवेश के 11 महीने के बाद पैसे डबल करके भी दिए। इसके बाद जब अन्य लोगों को तीन साल बाद पैसे नहीं मिले तो पीड़ित पुलिस में शिकायतें करने लगे। आरोपियों से पूछताछ जारी है। कई एजेंटों ने गिरफ्तारी के डर से लोगों को पैसा लौटाना भी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें