फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Fraud Case: मेरठ के इंजीनियर के खिलाफ वारंट जारी, 16 आरोपियों के खिलाफ तैयार हुई चार्जशीट

Sat, 06 Jan 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 निवेश का झांसा देकर हिमाचल में करीब 2,500 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तारी के डर से दुबई में छिपा हुआ है।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मेरठ के इंजीनियर के खिलाफ वारंट जारी हो गया है। निवेश का झांसा देकर हिमाचल में करीब 2,500 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तारी के डर से दुबई में छिपा हुआ है। वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस उसे शीघ्र भारत लाएगी। इससे पहले मुख्य आरोपी सुभाष के खिलाफ भी वारंट जारी हो चुका है।

विज्ञापन


ठगी के इस मामले में इसी मामले में 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी एसआईटी ने तैयार कर ली है। आरोपी सुखदेव सिंह, हेमराज और अभिषेक सहित अन्य एजेंटों के के खिलाफ शिमला जिला सत्र न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है। अब तक 19 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें आधा दर्जन पुलिस कर्मी हैं। इस मामले में अब तक 20 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें