क्रिप्टोकरेंसी मामले में अब तक एक लाख लोगों की ढाई लाख आईडी से ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आई है। 2300 करोड़ की ट्रांजेक्शन हुई है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी का मामला गूंजने के बाद सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी के मुखिया डीआईजी नॉर्दर्न रेंज अभिषेक दुल्लर हैं, जिन्हें कई बड़ी जांच एजेंसी में काम करने का अनुभव है। एसआईटी ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया आया है कि इन आरोपियों पर 400 करोड़ की देनदारियां हैं। अब तक 500 लोगों से हो चुकी पूछताछ क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अब तक 500 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस एसआईटी को इस मामले में 170 शिकायतें प्राप्त हुई है। पुलिस मुख्यालय ने इस ठगी मामले में व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है।