फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crypto Currency Fraud: डलहौजी के 115 लोगों ने पैसा डबल करने के झांसे में लुटाए 1.30 करोड़, SIT करेगी जांच

Fri, 20 Oct 2023 09:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)

सार

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने पुष्टि की है। बताया कि पर्यटन स्थल डलहौजी के 115 लोगों ने शिकायत सौंपी है। शिकायत को एसआईटी टीम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टो करेंसी मामले में पर्यटन स्थल डलहौजी में बड़ा खुलासा हुआ है। पैसा डबल करने के चक्कर में डलहौजी के लोगों ने एक करोड़ 30 लाख रुपये लुटा दिए हैं। पैसा डूबने की भनक लगते ही लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई है। प्रभावितों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत मिली है। शिकायत मिलने पर एसपी चंबा ने पुलिस महानिदेशालय की एसआईटी टीम को शिकायत भेज दी है। मिली जानकारी अनुसार क्रप्टो करंसी के नाम पर पर्यटन स्थल डलहौजी के 115 लोगों ने एक करोड़ 30 लाख लुटाए हैं।

विज्ञापन


पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक क्रिप्टो करंसी मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस महानिदेशक ने डीआईजी की अगुवाई में एसआईटी टीम का गठन किया है। इतना ही नहीं, प्रदेशभर के पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किए गए हैं कि क्रिप्टो करंसी की शिकायतों को जांच के लिए उनके पास भेजा जाए। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने पुष्टि की है। बताया कि पर्यटन स्थल डलहौजी के 115 लोगों ने शिकायत सौंपी है। शिकायत को एसआईटी टीम को भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी को लाने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर रही पुलिस
उधर, क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुभाष को विदेश से लाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। हिमाचल और पंजाब पुलिस ने इस बारे में विदेश मंत्रालय से पत्राचार शुरू कर दिया है। आरोपी की लोकेशन दुबई में मिली है। हिमाचल के अलावा पंजाब पुलिस को भी इसकी तलाश है। अब तक क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में दो आरोपी हेमराज और सुखदेव को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी 21 अक्तूबर न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। पुलिस एसआईटी का मानना है कि पूछताछ के दौरान कई और नाम सामने आए हैं। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद इनकी गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें