फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिम बस कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड में कतारों में लगी रही महिलाएं
विज्ञापन

31 जनवरी के बाद कार्ड न होने पर लगेगा पूरा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पुराना बस स्टैंड में वीरवार सुबह से ही काउंटर के सामने महिलाओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं और शाम तक महिलाएं हिम बस कार्ड बनवाने पहुंचीं। परिवहन विभाग के नए निर्देशों के अनुसार बसों में आधे किराये की छूट सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिनके पास हिम बस कार्ड होगा। इसके लिए महिलाओं को 236 रुपये शुल्क भी देना पड़ रहा है। पहले यह शुल्क नहीं देना पड़ता था, अब वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इसमें शुल्क लगाकर कार्ड बनवाना जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में हिम बस कार्ड बनाने की अवधि एक महीना और बढ़ने के आसार हैं। इसे एक महीने तक बढ़ाने की बात भी चल रही है। अभी परिवहन विभाग ने हिम बस कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की है। इस समय हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को बस में 50 फीसदी तक किराये में छूट दी जाती है लेकिन अब यह सुविधा कार्ड धारक महिलाओं को ही दी जाएगी। प्रदेश में हर रोज हजारों महिलाएं एचआरटीसी बसों में सफर करती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें