फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घंडल में महिलाओं को दिया क्रोशिया-बुनाई प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी की घंडल पंचायत में आयोजित 20 दिवसीय क्रोशिया-बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान 40 महिलाओं ने क्रोशिया पर्स, जूट बैग और कुशन कवर सहित कई उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण हल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन संस्था ने सीएमएस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संस्था के संस्थापक कपिल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हुनर ही आत्मनिर्भरता की असली कुंजी है। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल को निखारने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने कई आकर्षक और बाजार में मांग वाली वस्तुएं बनाना सीखीं। इनमें क्रोशिया पर्स, की-रिंग, फूल, स्टिक कुशन, कुशन कवर, पाउच और जूट बैग प्रमुख रहे। प्रशिक्षक चंपा देवी ने उन्हें डिजाइन, गुणवत्ता और मार्केटिंग के टिप्स भी दिए, ताकि वे अपने उत्पादों को बेचकर आय अर्जित कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें