फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियारों से काटकर सड़क किनारे फेंका

Sat, 10 Sep 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला और सोलन हाइवे पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। तेजधार हथियारों से युवक को इतनी बेरहमी से मारा गया है कि इसकी पहचान तक नहीं हो पाई। मृतक के शरीर को बुरी तरह से काटा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोलन-शिमला की सीमा पर टिक्करी मोड़ क्यारीघाट के पास एक युवक की बेरहमी से तेजधार हथियारों से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर को बुरी तरह से काटा गया है। यहां तक की उसके चेहरे को भी खराब करने के पूरे प्रयास हुए हैं।

मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सुबह मामले की सूचना कुछ श्रमिकों ने पुलिस थाना कंडाघाट में की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। पुलिस ने भादसं की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चेहरे, सिर, गर्दन पर किए गए हैं दर्जनों वार

पुलिस के मुताबिक सुबह लोनिवि की लेबर ने इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि युवक को तेजधार हथियारों से जगह-जगह से काटा है। चेहरे, सिर, गर्दन और कान पर तेज धार हथियार के बुरी तरह से कट लगे हैं।

उसकी जेब या आसपास में उसकी पहचान करने वाली कोई चीज नहीं मिली है। मृतक की लंबाई करीब 5 फीट 9 इंच है। उसने काले रंग की टी शर्ट डाली हुई है। इसकी बैक साइड पर उल्टे 7 का प्रिंट है।

कहीं ओर मर्डर के बाद तो नहीं फेंकी लाश
पुलिस शुरुआती जांच में इस पहलू पर भी फोकस कर रही है कि कहीं प्रदेश की सीमा के बाहर या किसी अन्य स्थान पर मर्डर करके युवक को शिमला तथा सोलन की सीमा के बीच तो नहीं फेंका है। पुलिस का दावा है कि युवक लोकल भी नहीं लग रहा। युवक का चेहरा साफ है। पूछताछ में आसपास के लोगों ने कहा कि यहां युवक को पहले कभी नहीं देखा गया।
विज्ञापन

शिक्षण संस्‍थान भी आएंगे जांच के दायरे में

यह एरिया निजी शिक्षण संस्थानों से भरा पड़ा है। ऐसे में पुलिस जांच का रुख शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों पर भी मुड़ सकता है। इन शिक्षण संस्थानों में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, जेएंडके के अलावा साउथ के स्टूडेंट्स भी पढ़ने आते हैं। ऐसे में पुलिस जांच के रडार पर आसपास फैले शिक्षण संस्थान भी हैं।

हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच
एएसपी मनमोहन शर्मा ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें