फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त युवक ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीट कर मार डाला

Sun, 23 Oct 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत्त एक बेटे ने अपने ही पिता को पीट-पीट कर मार दिया। वारदात हिमाचल के कांगड़ा की है और वारदात के वक्त घर पर महिलाएं मौजूद थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत पटियालकड़ पंचायत में नशे में धुत्त एक बेटे ने अपने ही पिता को पीट-पीट कर मार दिया। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक अश्वनी कुमार (28) को हिरासत में ले लिया है।

पंचायत प्रधान संजय कुमार के अनुसार वीरवार रात को लगभग साढ़े नौ बजे यह वारदात हुई। वृद्ध केशव राम (72) अपने घर पर थे। उनके तीन बेटों में से एक अश्वनी कुमार ने किसी बात पर केशव राम की पिटाई कर दी। इससे वह अचेत हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्‍थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, मगर बुजुर्ग ने तोड़ा दम

घटना का पता चलते ही लोगों ने अचेतावस्था में केशव राम को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पूर्व सैनिक केशव राम के तीन बेटों में से एक घर से बाहर रहता है और एक गांव में ही दुकान करता है।

बताया जा रहा है कि तीसरा बेटा और हत्या आरोपी अश्वनी कुमार मजदूरी करता है। घटना के समय घर की औरतें ही मौजूद थीं। बेटे ने बाप को क्यों मारा, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

उधर, एसएचओ एनएस थिंड ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना रात को ही मिल गई थी। डीएसपी कांगड़ा की अगुवाई में पुलिस ने रात को मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी।

बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग केशव राम का शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। उधर, डीएसपी कांगड़ा सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।      

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें