फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद देवर ने घोंट दिया भाभी का गला, जंगल में फेंका शव

Mon, 10 Apr 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टाहलीवाल/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद के बाद देवर ने अपनी भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव का जंगल में फेंक दिया। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना का है।
विज्ञापन


यहां हरोली पुलिस थाना के तहत टाहलीवाल में देवर ने अपनी भाभी का गला घोंटकर हत्या कर दी। विवाहिता की पहचान सोनम (28) पत्नी मतिंद्र सिंह निवासी टाहलीवाल के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव घर के नजदीक जंगल से पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने आपसी विवाद के चलते अपनी भाभी की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। आरोपी युवक  महेश्वर सिंह (27) निवासी टाहलीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल से गायब थी सोनम, देवर पर हुआ शक

जानकारी के अनुसार सोनम गत शनिवार से अपने ससुराल से गायब चल रही थी । सोनम के ससुर और अन्य परिजनों ने जब उसे हर संभावित स्थानों पर ढूंढा। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस को शक होने पर आरोपी युवक महेश्वर सिंह से जब गहनता से पूछताछ की तो उसने सब कुछ कबूल कर लिया। आरोपी युवक ने कबूला कि उसने घरेलू विवाद के चलते अपनी भाभी के साथ मारपीट की। उसने गला घोंटकर अपनी भाभी की हत्या कर दी।

इस के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। सोनम का पति विदेश में नौकरी करता है और उसकी एक बेटी है। सोनम के मायके गढ़शंकर में हैं और हाल ही में उसकी शादी टाहलीवाल में हुई थी।

उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर शव जंगल से बरामद कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें