बताया जा रहा है कि मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के गुरुसर मोहल्ले में शुक्रवार देर सायं एक व्यक्ति ने फंदे से झूलकर इहलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान पवन पुत्र दिलावर सिंह निवासी गढ़शंकर गांव पालेवाल, पंजाब के रूप में हुई है, जो गुरुसर मोहल्ले में किराए के मकान पर रहता था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी मदन लाल कौशल सहित एसएचओ ऊना शेर सिंह के नेतृत्व में टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार पवन पुत्र दिलाबर सिंह निवासी गढ़शंकर ऊना के गुरसर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। वह जिला में रेडीमेड की होलसेल का काम करता था। शुक्रवार देर सायं पवन अपने घर में अपने कमरे में था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
जब देर शाम को मृतक की पत्नी ने दरवाजा बंद देखा तो शक होने पर दरवाजे के अंदर देखा तो पवन पंखे में फंदा लगाकर झूल रहा था। जिस पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मामले की सूचना मिलने पर एसएचओ ऊना शेर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मौका पर पहुंचकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था।
पवन पिछले कई साल से ऊना में किराए के मकान में रहा था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।